Logo
Breaking News Exclusive
नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़-एक्सपायर्ड मॉकटेल बॉटल्स करवाया गया नष्ट : कल्पना स्वीट्स और रेस्टोरेंट में पहुंची जांच टीम को मिले 20 एक्सपायर्ड दूध पैकेट, करवाया गया नष्ट

Share:

कल्पना स्वीट्स और रेस्टोरेंट में पहुंची जांच टीम को मिले 20 एक्सपायर्ड दूध पैकेट, करवाया गया नष्ट

56 भोग चौपाटी में एक्सपायर्ड मॉकटेल बॉटल्स करवाया गया नष्ट

खाद्य पदार्थों को अखबारी कागज में न परोसने की दी जा रही हिदायत, ग्राहकों को भी जागरूक रहने की अपील

"सही दवा - शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" के तहत चल रहा जांच अभियान

कवर्धा के साथ पंडरिया, पांडातराई और पोड़ी में भी होटल रेस्टोरेंट और बेकरी की हुई जांच

Advertisement

कवर्धा, 03 मई 2026/"सही दवा - शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" के तहत होटल रेस्टोरेंट्स में औचक जांच अभियान का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिनों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कवर्धा शहर के साथ ही पंडरिया, पांडातराई और पोड़ी में होटल्स और बेकरी में जांच की।

जांच दल द्वारा कवर्धा में नारायणी इंटरनेशनल, रॉयल सेलिब्रेशन, कल्पना रेस्टोरेंट, न्यू कल्पना रेस्टोरेंट, 56 भोग चौपाटी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रायपुर रोड स्थित कल्पना स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थ को अत्यंत अस्वच्छ व अस्वास्थ्यकर तरीके से बनाना और रख रखाव करते पाया गया। यहां दूध के 20 एक्सपायर्ड पैकेट मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही अखबारी कागज का उपयोग भी फर्म संचालक द्वारा खाद्य पदार्थो को ढकने में उपयोग करते पाया गया जिसे तुरंत हटाने के निर्देश देते हुये बटर पेपर का उपयोग खाद्य पदर्थों को ढकने के लिये कहा गया। दुकान में साफ सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए गये।

दुकानदारों को लगातार हिदायत दी जा रही है कि अखबारी कागज में न तो खाद्य पदार्थ परोसें, और न ही पार्सल करने अथवा ढकने में उपयोग किया जाए। केमिकल युक्त स्याही सेहत के लिहाज से अत्यंत हानिकारक होता है। इससे कैंसर जैसे रोग होने की संभावना होती है। विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि जागरूक बने और खाद्य पदार्थों को रखने, ढकने अथवा पार्सल लेने में अखबारी कागज के इस्तेमाल से बचें।

इसके आलावा 56 भोग चौपाटी से एक्सपायर मालस मोक्टेल के 8-10 बाटल पाई गये जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा गया एवं एक्सपायर सामानों का उपयोग न करने को लेकर फर्म संचालक को कड़े निर्देश दिए गये। साथ ही अन्य सभी फर्मो को साफ सफाई रखने, हेंड ग्लब्स लगाने एवं तत्काल खाद्य पंजीयन बनवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा 02 मई को टीम द्वारा पोड़ी, पांडातराई, पंडरिया स्थित सभी वेकरी, होटल स्वीट के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं उन्हें साफ सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों को परोसने , पैकेजिंग में अखवारी कागज का उपयोग न करने करने के कड़े निर्देश दिए गये।

खाद्य व्यापारियों को मानक स्तर के खाद्य सामग्री विक्रय करने, साफ सफाई रखने, बिना अनुज्ञप्ति/पंजीयन व्यापार न करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह जांच अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक "सही दवा - शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत श्री मुकेश कुमार साहू (अभिहित अधिकारी) के मार्गदर्शन में, श्री फणीभूषण जायसवाल (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) एवं स्थानीय जिला प्रशासन एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह जांच जारी रहेगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement