Logo
Breaking News Exclusive
हमारे वोट कहाँ गए?' : बंगाल के एक बूथ की जमीनी हकीकत ('ऑल्ट न्यूज' के लिए अंकिता, शिंजिनी और अंकित की रिपोर्टिंग, अनुवा वृहद पंजीकरण शिविर: एक ही छत के नीचे मिली कई योजनाओं की जानकारी और लाभ स्व सहायता समूहों सहित हितग्राहियों को किया गया किसानों को महंगा खाद बेचने वाले पर की गई कार्रवाई उर्वरक विक्रय पर रोक के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का किया गया आयोजन जनसांख्यिकी समिति और हिंदुत्व की व्यापक परियोजना (आलेख: मुरलीधरन, अंग्रेजी से अनुवाद : संजय पराते) कबीरधाम जिले के 54 हजार 886 बीपीएल और 93 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राह शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है-पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) शिक्षा की राह हुई आसा चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का अभियान, 07 कबाड़ी दुकानों पर छापा सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में स्वदेशी खादी शिल्प महोत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक एवं दस्तावेज किया गया जब्त हमारे वोट कहाँ गए?' : बंगाल के एक बूथ की जमीनी हकीकत ('ऑल्ट न्यूज' के लिए अंकिता, शिंजिनी और अंकित की रिपोर्टिंग, अनुवा वृहद पंजीकरण शिविर: एक ही छत के नीचे मिली कई योजनाओं की जानकारी और लाभ स्व सहायता समूहों सहित हितग्राहियों को किया गया किसानों को महंगा खाद बेचने वाले पर की गई कार्रवाई उर्वरक विक्रय पर रोक के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का किया गया आयोजन जनसांख्यिकी समिति और हिंदुत्व की व्यापक परियोजना (आलेख: मुरलीधरन, अंग्रेजी से अनुवाद : संजय पराते) कबीरधाम जिले के 54 हजार 886 बीपीएल और 93 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राह शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है-पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) शिक्षा की राह हुई आसा चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का अभियान, 07 कबाड़ी दुकानों पर छापा सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में स्वदेशी खादी शिल्प महोत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक एवं दस्तावेज किया गया जब्त

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़- सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइ : कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jun 12, 2026 / Post views : 62

Share:

कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश

जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार रात्रिकालीन सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में कवर्धा शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं सुनसान क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पुराने बस स्टैंड, रेवाबंद तालाब, नवीन बाजार, लोहारा नाका, नए बस स्टैंड सहित अन्य ऐसे स्थानों का निरीक्षण किया, जहां रात्रि के समय लोगों की अनावश्यक आवाजाही या जमावड़े की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। निरीक्षण के दौरान सुनसान स्थानों पर बैठे लोगों से पूछताछ की गई तथा उन्हें तत्काल वहां से हटाकर आवश्यक समझाइश दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम, आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर कुछ लोग देर रात सुनसान स्थानों पर समूह बनाकर बैठते हैं, जिससे अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे लोगों को समझाइश देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से शहर के सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चैक-चैराहों, बस स्टैंडों, तालाबों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सरप्राइज चेकिंग एवं रात्रिकालीन गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से देर रात सुनसान स्थानों पर बैठने या भीड़ लगाने से बचें। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि जिले में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement