Logo
Breaking News Exclusive
नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -श्री वासुदेव साय पैकरा की सेवाओं को सराहा : पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री वासुदेव साय पैकरा की सेवाओं को सराहा, स्मृति-चिन

Share:

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री वासुदेव साय पैकरा की सेवाओं को सराहा, स्मृति-चिन्ह भेंट कर दी सम्मानजनक विदाई।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में दिनांक 02 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में सहायक उप निरीक्षक श्री वासुदेव साय पैकरा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।

श्री वासुदेव साय पैकरा ने दिनांक 31 अक्टूबर 1989 को मध्यप्रदेश के इंदौर में आरक्षक पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवाओं का शुभारंभ किया था। अपने लगभग 36 वर्ष 7 माह के सेवाकाल के दौरान उन्होंने जिला राजनांदगांव एवं जिला कबीरधाम के विभिन्न थाना एवं इकाइयों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान कीं। सेवाकाल के दौरान उन्होंने थाना सिटी कोतवाली, थाना पांडातराई, थाना कुकदुर, थाना कुंडा, थाना पंडरिया, थाना चिल्फी एवं थाना बोडला में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

अपने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं विभाग के प्रति समर्पण के फलस्वरूप श्री पैकरा ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक तथा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद तक पदोन्नति प्राप्त की। सेवानिवृत्ति के समय वे थाना बोडला में पदस्थ थे तथा अपने सौम्य व्यवहार, कार्यकुशलता एवं कर्तव्यपरायणता के लिए विभाग में विशेष पहचान रखते थे।

Advertisement

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा श्री पैकरा को श्रीफल, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई तथा पुलिस परिवार की ओर से उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री पैकरा की निष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव युवा पुलिस कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजू कुमारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री पैकरा के उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सेवाओं को सम्मानपूर्वक नमन किया।

कबीरधाम पुलिस परिवार ने श्री वासुदेव साय पैकरा के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी एवं गौरवपूर्ण विदाई दी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement