Logo
Breaking News Exclusive
नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

मुंगेली न्यूज़ -जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परि : डीएमएफ से विकास को नई रफ्तार, जनहित कार्यों को मिलेगा बल

Share:

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

डीएमएफ से विकास को नई रफ्तार, जनहित कार्यों को मिलेगा बल

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक संपन्न

मुंगेली, 23 अप्रैल 2026// जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिले के समग्र विकास को गति देने हेतु पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक कार्ययोजना पर सहमति बनी। बैठक के दौरान पूर्व में अनुमोदित कार्ययोजनाओं की सेक्टरवार प्रगति, स्वीकृत एवं व्यय राशि सहित डीएमएफ निधि के उपयोग से संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही न्यास नियम 2015 के प्रावधानों के तहत योजनाओं के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य जिलों को राशि अंतरण के प्रावधान समाप्त होने से अव्ययित राशि के उपयोग पर भी जानकारी साझा की गई।

Advertisement

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसी भी विकासखंड में विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रगतिरत कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही उन्होंने बीज एवं फसल वितरण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कर किसानों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

बैठक में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने डीएमएफ अंतर्गत जलापूर्ति कार्यों के स्पष्ट चिन्हांकन की आवश्यकता जताते हुए शिवनाथ नदी में घटते जल स्तर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वहीं मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कुपोषण मुक्ति के लिए भी प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement