जांजगीर-चांपा - बैठक में पेयजल व्यवस्था और जलकर वसूली प : जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 29, 2026 / Post views : 50
समाचार
जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित
बैठक में पेयजल व्यवस्था और जलकर वसूली पर सख्त निर्देश, उद्योगों को जलकर को लेकर नोटिस देने के निर्देश
औद्योगिक प्रदूषण पर फ्लाईएश डंप का होगा भौतिक सत्यापन, दस दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
जांजगीर-चांपा 29 अप्रैल 2026। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के कड़े निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में पेयजल व्यवस्था, जल गुणवत्ता और जलकर वसूली को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े विषयों पर सख्त और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया गया कि लंबित जलकर वसूली के प्रकरणों में तेजी लाई जाए। विशेष रूप से उद्योगों को नोटिस जारी कर बकाया जलकर की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि राजस्व में वृद्धि हो और जल संसाधनों का समुचित प्रबंधन किया जा सके। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि ग्राम पंचायतों में जलवाहिनी के माध्यम से ग्राम पंचायत में जल प्रबंधन एवं रखरखाव से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में उपलब्ध पेयजल की नियमित गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्�
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन