Logo
Breaking News Exclusive
नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

मुंगेली न्यूज़ -मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल : डिप्टी सीएम अरुण साव कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी व एडीएम ने दिखाई हरी झंडी

Share:

मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

डिप्टी सीएम अरुण साव कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी व एडीएम ने दिखाई हरी झंडी

मुंगेली, 23 मई 2026/ केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में मुंगेली जिले को करीब 65 लाख रुपये लागत की आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है।

इस वैन के तकनीकी उपयोग और अपराध अनुसंधान में इसकी भूमिका से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ‘कलेक्टर जनदर्शन सभाकक्ष’ में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान एसएसपी श्री भोजराम पटेल, एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल फॉरेंसिक वैन को जिले में सेवा हेतु रवाना किया।

अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा-

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन जुड़े उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुंगेली जिले को मिली यह अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह वैन पुलिस को घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच की सुविधा देगी, जिससे अपराध अनुसंधान में तेजी आएगी और साक्ष्य संकलन अधिक प्रभावी होगा।

तकनीकी क्षमता का पूरा लाभ उठाए मुंगेली पुलिस

बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने कहा कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन की तकनीकी क्षमताएं आपराधिक मामलों के त्वरित एवं वैज्ञानिक निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंगेली पुलिस इस सुविधा का बेहतर उपयोग कर अपराधियों के खिलाफ सशक्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। साथ ही एसएसपी सहित पूरे पुलिस विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

निष्पक्ष न्याय में बड़ी भूमिका निभाएगी वैन

मुंगेली एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था में सभी नागरिकों के लिए न्याय समान है। उन्होंने कहा कि न्याय भेद नहीं करता और प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय मिलना उसका अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और सटीक जांच में बड़ी मददगार साबित होगी।

आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों की दी विस्तृत

इस दौरान तकनीकी सत्र में फॉरेंसिक एक्सपर्ट ज्योत्सना लकड़ा ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और जवानों को वैन में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया, साक्ष्य सुरक्षित रखने में बरती जाने वाली सावधानियों तथा मौके पर ही प्राथमिक फॉरेंसिक जांच करने के तरीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही बताया कि अदालत में साक्ष्यों की वैधता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक पद्धति से जांच और दस्तावेजीकरण अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री की बचत अपील का दिखा असर

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी की ‘बचत’ संबंधी अपील को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने अनावश्यक खर्च से बचते हुए ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला में सहभागिता की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, बार काउंसिल अध्यक्ष राजमन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रविंदर सिंह छाबड़ा सहित जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement