Logo
Breaking News Exclusive
नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश एम्स रायपुर ने 13 घंटे की जटिल हृदय सर्जरी से बचाई 38 वर्षीय युवक की जान एंजियोग्राफी से दिल की नलियों में रुकावट का कैसे पता चलता

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी रा : "मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना” बनी वरदान, कबीरधाम जिले के 33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

Share:

"मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना” बनी वरदान, कबीरधाम जिले के 33 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

कवर्धा, 29 मई 2026। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 कबीरधाम जिले के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत जिले में बिजली बिलों के बोझ से दबे नागरिकों एवं किसानों को राहत देने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना” के माध्यम से राजनांदगांव क्षेत्र के चार जिलों के लगभग 50 हजार 5 सौ से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसमें सक्रिय और निष्क्रिय दोनों प्रकार के बीपीएल, घरेलू और कृषक श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग द्वारा अब तक मूल बकाया राशि और अधिभार (सरचार्ज) में कुल 15 करोड़ 22 हजार रुपए की भारी छूट प्रदान की गई है। समाधान योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल, निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत अब तक 31392 निष्क्रिय उपभोक्ता सफलतापूर्वक लाभान्वित हो चुके हैं। साथ ही योजना के दायरे में आने वाले कुल 19188 पात्र सक्रिय उपभोक्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत चारों जिलों के 07 विद्युत संभागों में सर्वाधिक पंडरिया संभाग से 17739, कवर्धा संभाग से 15325, मोहला संभाग से 2784, राजनांदगांव संभाग से 4775, खैरागढ़ संभाग से 3488, डोंगरगढ़ संभाग से 5182 एवं डोंगरगांव संभाग से 1207 सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ता लाभान्वित हो चुकेें हैं। इन सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि एवं अधिभार (सरचार्ज) में 15 करोड़ 22 हजार रुपए की राशि का छूट प्रदान किया जा चुका है। लाभान्वित उपभोक्ताओं द्वारा सक्रियता दिखाते हुए अब तक लगभग 03 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपए की बकाया राशि विभाग में जमा की जा चुकी है।

सीएसपीडीसीएल राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीश सेलट ने बताया कि योजना का लाभ हर पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए संभाग के 66 वितरण केंद्रों एवं 03 जोनों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमें न केवल केंद्रों पर मौजूद हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता और छूट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक कर रही हैं। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पात्र उपभोक्ताओं को इस योजना के दायरे में लाना है।

कार्यपालक निदेशक श्री सेलट ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि ऐसे बीपीएल, घरेलू एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ता जो 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाया बिजली बिलों के कारण आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं, वे इस अवसर को न चूकें। 30 जून 2026 तक उपभोक्ता अपने नजदीकी वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में पहुंचकर बकाया राशि का निपटारा कर सकते हैं। बकाया बिजली बिलों का निपटारा कर उपभोक्ता न केवल स्वयं को आर्थिक बोझ से मुक्त कर सकते हैं, बल्कि भविष्य में निर्बाध बिजली सेवा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। समय पर बिल का भुगतान और बकाया का निपटारा कर उपभोक्ता बिजली कंपनी के सुदृढ़ीकरण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अन्नदाताओं को संबल प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी पुराने बोझ के बिजली सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement