कवर्धा न्यूज़ - अवि गुप्ता ने रचा सफलता का नया इतिहास, 1 : कवर्धा में अवि गुप्ता ने रचा सफलता का नया इतिहास, 12वीं बोर्ड में 91.2% अंक प्राप्त
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 1, 2026 / Post views : 90
कवर्धा में अवि गुप्ता ने रचा सफलता का नया इतिहास, 12वीं बोर्ड में 91.2% अंक प्राप्त
कवर्धा। शहर के वार्ड नंबर 14, गुप्ता पारा निवासी अवि गुप्ता ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.2% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अवि गुप्ता, पिता श्री विश्वनाथ गुप्ता एवं माता श्रीमती साधना गुप्ता के सुपुत्र हैं। उन्होंने आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई करते हुए यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अवि शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं और अपनी मेहनत, लगन व अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं मित्रों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अवि की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गुप्ता पारा और कवर्धा शहर का नाम रोशन किया है।
अवि गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन