जांजगीर-चांपा -जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित अन्य : नगर पालिका चांपा में 133 आवेदन एवं ग्राम पंचायत तिलई में 1106 आवेदन हुए प्राप्त, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Wed, May 6, 2026 / Post views : 55
समाचार
सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका चांपा एवं ग्राम पंचायत तिलई में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी हुए शामिल
नगर पालिका चांपा में 133 आवेदन एवं ग्राम पंचायत तिलई में 1106 आवेदन हुए प्राप्त, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान
विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को सामग्रियों, चेक का किया गया वितरण
7 मई को ग्राम पंचायत भिलाई में होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
जांजगीर-चांपा 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 रूद्रेश्वरशरण सिंह सामुदायिक भवन एवं जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत तिलई के शासकीय हाई स्कूल तिलई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, श्री आनंद मिरी, जनपद पंचायत सदस्यगण, सरपंच, पंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 रूद्रेश्वरशरण सिंह सामुदायिक भवन शिविर में वार्डाें क्र. 01 से 10 एवं 26, 27 कुल 12 वार्ड एवं तिलई कलस्टर में 19 ग्राम पंचायत तिलई, तरौद, आरसमेंटा, अमोरा, झलमला, पकरिया (झू.), रोगदा, सोनसरी, अर्जुनी, करूमहूॅ, परसदा (रें.), बनाहिल, लटिया, मुरलीडीह, रसेडा, तागा, पौना, अमरताल एवं किरारी ग्राम पंचायत शामिल हुए। शिविर मे�
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन