कवर्धा न्यूज़ -आरोपी परमेश्वर धुर्वे को रेवाबंध तालाब के : कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: यादव बर्तन भंडार में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jun 6, 2026 / Post views : 56
कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: यादव बर्तन भंडार में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन कवर्धा एसडीपीओ श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कवर्धा पुलिस ने यादव बर्तन भंडार, नवीन बाजार कवर्धा में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी रूपचंद यादव, निवासी मठपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 04-05 जून 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उनकी यादव बर्तन भंडार दुकान का शटर उठाकर कांसे, तांबे, पीतल एवं स्टील के विभिन्न बर्तनों सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई है।
प्रकरण दर्ज कर थाना कवर्धा पुलिस द्वारा तत्परता से विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आरोपी परमेश्वर धुर्वे को रेवाबंध तालाब के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी बादल सतनामी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी के मेमोरेण्डम कथन एवं निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। विवेचना में आरोपी परमेश्वर धुर्वे एवं बादल सतनामी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया गया।
आरोपी परमेश्वर धुर्वे को दिनांक 06 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में सह-आरोपी बादल सतनामी वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप, साइबर थाना प्रभारी उमा शंकर राठौर, प्रधान आरक्षक श्री धन्नु दिवाकर, आरक्षक श्री धर्मेंद्र मेरावी, श्री विजय शर्मा, कपिल धुर्वे एवं साइबर टीम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन