Logo
Breaking News Exclusive
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कृषि विभाग की कार्रवाई, 1372 बोरी खाद जब्त रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य हासिल; 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर: श्री शिवराज सिं सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -अफवाहों और जमाखोरी पर रखें कड़ी नजर, आमजन : जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है:-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

LIVE
Share:

जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है:-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

अफवाहों और जमाखोरी पर रखें कड़ी नजर, आमजन को न हो परेशानी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

पेट्रोल पंप और गैस वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

कवर्धा, 21 मई 2026/कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप डीलर्स एवं गैस एजेंसी संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जिले में ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध पेट्रोल, डीजल और एलपीजी स्टॉक की जानकारी लेते हुए नियमित आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। पेट्रोल पंप डीलर्स एवं गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि जिले में ईंधन एवं गैस की सप्लाई नियमित रूप से प्राप्त हो रही है तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वितरण किया जा रहा है।

Advertisement

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पेट्रोल पंपों का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कई बार किसी पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए आपूर्ति प्रभावित होने पर जिलेभर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहें तेजी से फैलने लगती हैं, जिससे अनावश्यक घबराहट एवं विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए उपभोक्ताओं के साथ सतत एवं सकारात्मक संवाद बनाए रखना आवश्यक है।

कलेक्टर ने डीलर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि डब्बों एवं कैनों में ईंधन की जमाखोरी करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना प्रशासन को दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा करने अथवा अवैध भंडारण की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में गैस एजेंसी संचालकों से एलपीजी स्टॉक, प्रतिदिन की आवक तथा उपभोक्ताओं को किए जा रहे वितरण की विस्तृत जानकारी ली गई। संचालकों ने बताया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा बुकिंग के अनुसार वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित बनी रहे तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो।

कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला खाद्य अधिकारी को पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी संभावित समस्या पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन सहित जिले के पेट्रोल पंप डीलर्स एवं गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

LIVE NOW

लाइव अपडेट

अफवाहों और जमाखोरी पर रखें कड़ी नजर, आमजन को न हो परेशानी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

अफवाहों और जमाखोरी पर रखें कड़ी नजर, आमजन को न हो परेशानी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement