मुंगेली न्यूज़ -जिले में खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता : किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 26
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
खरीफ सीजन के लिए जिले में खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता
किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत
मुंगेली, 05 जून 2026// खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण, वितरण और निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था बनाई गई है, जिससे किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध हो रहे हैं। जिले में वर्तमान तक सहकारी क्षेत्र में 14 हजार 761 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरक शामिल हैं। वहीं निजी क्षेत्र में भी 11 हजार 203 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया है। इसके अतिरिक्त डबल लॉक केंद्रों तथा निजी थोक विक्रेताओं के पास भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं।
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 07 हजार 96 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र के माध्यम से 07 हजार 494 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। इससे किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बीज उपलब्धता की स्थिति भी संतोषजनक है। जिले की 66 सहकारी समितियों में 12 हजार 412 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से धान एवं अरहर बीज शामिल हैं। वहीं 200 से अधिक निजी विक्रय केंद्रों में भी लगभग 01 हजार 50 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है।
कलेक्टर खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। किसानों के हितों की रक्षा तथा पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उर्वरकों की नियमित आवक बनी हुई है। किसान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार निकटतम सहकारी समिति अथवा अधिकृत विक्रेता से खाद एवं बीज प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन