जांजगीर-चांपा - एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सेमिनार : अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में संपन्न हुआ एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सेमिनार
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Sat, Apr 18, 2026 / Post views : 56
अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में संपन्न हुआ एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सेमिनार
18 अप्रैल 2026 शनिवार को अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में परम श्रद्धेय बाबाजी श्री कापालिक धर्मरक्षित राम जी के शुभाशीष एवं शाला के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी तथा शाला प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के सतत् प्रयासों के फलस्वरुप उनके मार्गदर्शन में शैक्षणिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण बनाने हेतु एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। सर्वप्रथम प्रशिक्षण देने आए प्रशिक्षकों, श्री दुष्यंत दास एवं अनिल दास का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं अघोरेश्वर भगवान महाप्रभु राम जी की मूर्ति को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई। सर्वप्रथम प्रशिक्षण देने आए प्रशिक्षकों को प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री दुष्यंत दास एवं अनिल दास ने अघोर विद्यापीठ के शिक्षकों को शिक्षण कार्य में एनईपी 2020 के सहयोगात्मक सुझाव को क्रियान्वित करने की प्रेरणा दी जिससे शिक्षण कार्य का उद्देश्य सहजता पूर्वक पूर्ण हो सके। शिक्षकों को शिक्षण के दौरान छात्रों को शिक्षण कार्य में किस तरीके से आसानी से शामिल किया जाए एवं गतिविधियों से शिक्षा के प्रति उनमें रुझान पैदा किया जा सके, इन सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । अंत में प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के धन्यवाद भाषण से कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से शिक्षकों को बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां अपने शैक्षणिक कार्यावधि में अपनाने के लिए प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में शाला के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन