Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही=50 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव के व्यापक आयोजन के निर्देश, नए शिक्षा सत्र की तैयारियों पर शिक्षा विभाग की हुई अहम बैठक अकलतरा में आयोजित हुआ भव्य "वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप" युवाओं को मिले आधुनिक फोटोग्राफी के गुर नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही=50 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव के व्यापक आयोजन के निर्देश, नए शिक्षा सत्र की तैयारियों पर शिक्षा विभाग की हुई अहम बैठक अकलतरा में आयोजित हुआ भव्य "वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप" युवाओं को मिले आधुनिक फोटोग्राफी के गुर नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली नीट यूजी -2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक अभ्यर्थियों व अभिभावकों से एनटीए द्वा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में होंगे शामि विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन बकरी पालन बना समृद्धि का आधार: एटीआर के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल लकड़ा ने बनाया आर्थिक उन्नति का जरिया 185 बकरियों किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण बीज भंडारण एवं वितरण में अनियमितत महतारी वंदन योजना: महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को कर

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

जांजगीर-चांपा - युवाओं को मिले आधुनिक फोटोग्राफी के गुर : अकलतरा में आयोजित हुआ भव्य "वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप" युवाओं को मिले आधुनिक फोटोग्राफी के गुर

Share:

अकलतरा में आयोजित हुआ भव्य "वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप"

युवाओं को मिले आधुनिक फोटोग्राफी के गुर

अकलतरा। डिजिटल युग में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से हो रहे नवाचारों के बीच अकलतरा नगर में एक अनूठे एवं ज्ञानवर्धक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। अकलतरा फोटोग्राफर संघ (APS) के तत्वावधान में आयोजित "वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप" ने क्षेत्र के फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों एवं इस क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया।

नगर के प्रतिष्ठित सत्विक रेस्टोरेंट एंड कैफे, अकलतरा में आयोजित इस कार्यशाला में देश के प्रसिद्ध कैनन मेंटर नीरज विश्वकर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को वेडिंग फोटोग्राफी और सिनेमेटिक वीडियोग्राफी के बदलते स्वरूप, नवीन तकनीकों तथा रचनात्मक प्रस्तुतीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सिनेमेटिक तकनीक, लाइटिंग सीक्रेट्स, कैमरा लेंस एवं आधुनिक उपकरणों के चयन, लाइव शूट सेशन तथा प्रोफेशनल एडिटिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में केवल तस्वीरें लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक फ्रेम को कहानी के रूप में प्रस्तुत करना ही सफल सिनेमेटिक वेडिंग फोटोग्राफी की पहचान बन चुकी है।

Advertisement

इस अवसर पर अकलतरा फोटोग्राफर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यशाला में उपस्थित युवाओं ने आधुनिक कैमरा संचालन, रचनात्मक एंगल, प्राकृतिक एवं कृत्रिम प्रकाश के उपयोग तथा सिनेमेटिक विजन को समझने का अवसर प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संघ के अध्यक्ष कलेश्वर रात्रे, सचिव सतीश दास, उपाध्यक्ष हरिशंकर कंवर तथा कोषाध्यक्ष सतीश धीवर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से जुड़े लोगों ने इसमें सहभागिता दर्ज कराई।

फोटोग्राफी जगत के लिए साबित हुआ मील का पत्थर

विशेषज्ञों का मानना है कि अकलतरा जैसे नगर में इस स्तर की सिनेमेटिक वर्कशॉप का आयोजन स्थानीय फोटोग्राफरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल नई तकनीकों का ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि युवाओं को अपने हुनर को पेशेवर स्तर पर विकसित करने का अवसर भी मिला। आयोजन ने यह संदेश दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी उचित मार्गदर्शन और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

"वेडिंग सिनेमेटिक वर्कशॉप" ने अकलतरा को फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी के क्षेत्र में नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement