जांजगीर-चांपा -हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि : सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत भड़ेसर एवं नगर पंचायत नवागढ़ में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Tue, May 12, 2026 / Post views : 60
समाचार
सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत भड़ेसर एवं नगर पंचायत नवागढ़ में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
नागरिकों की मांग एवं समस्याओं का सरल, सुगम एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें - कलेक्टर
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन, नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ देने कहा
विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित
जांजगीर-चांपा 12 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पंचायत नवागढ़ के प्रगति क्लब एवं जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत भड़ेसर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ेसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया एवं सभी नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए शत प्रतिशत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सुपोषण किट, ऋण पुस्तिका सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्रियों का वितरण किया गया। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभ�
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन