जांजगीर-चांपा -तकनीकी सहायक, इंजीनियरों एवं संबंधितों क : कलेक्टर ने ली विकासखंड अकलतरा एवं बलौदा के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 29, 2026 / Post views : 46
समाचार
कलेक्टर ने ली विकासखंड अकलतरा एवं बलौदा के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक
निर्माण कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं, तकनीकी सहायक, इंजीनियरों एवं संबंधितों की जिम्मेदारी होगी तय
सुशासन तिहार 2026, ज्ञान भारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण, जनगणना 2027 को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पंचायतों में अतिक्रमण हटाने अभियान, वृक्षारोपण करने एवं रोजगार मूलक गतिविधियों व बुनियादी सुविधाओं के संबंध में दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 29 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम भवन में विकासखंड अकलतरा एवं बलौदा के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों की संयुक्त बैठक लेकर ग्रामीण विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा - निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं सचिव, इंजीनियर्स, तकनीकी सहायक व रोजगार सहायक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तकनीकी सहायकों, इंजीनियरों एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को वास्तविक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्यों की गुणवत्ता सर्वाेपरि है। केवल कार्य पूर्ण करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसका टिकाऊ एवं मानक अनुरूप होना आवश्यक है।
कलेक्टर ने कहा कि सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन