Logo
Breaking News Exclusive
हाईटेक बस स्टैण्ड के शुभारंभ से कवर्धा में विकास का नया अध्याय प्रारंभ- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान, 400 से अधिक पौधे लगाए गए विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने किया पौधरोपण अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की जांचें निःशुल्क, कलेक्टर ने कहा - जरूरतमंद लोगों को मिले लाभ कलेक्टर ने मानसून से पहले पीएम आवास पूर्णता में पूरे देश में सबसे आगे छत्तीसगढ़, ढाई सालों में 10 लाख से अधिक आवास पूरे - उप मुख्यमंत्री श्री विजय 8 साल के इंतजार के बाद शुरू होगा कवर्धा का अंतरराज्यीय हाईटेक बस स्टैंड विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित हाईटेक बस स्टैण्ड के शुभारंभ से कवर्धा में विकास का नया अध्याय प्रारंभ- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान, 400 से अधिक पौधे लगाए गए विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने किया पौधरोपण अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की जांचें निःशुल्क, कलेक्टर ने कहा - जरूरतमंद लोगों को मिले लाभ कलेक्टर ने मानसून से पहले पीएम आवास पूर्णता में पूरे देश में सबसे आगे छत्तीसगढ़, ढाई सालों में 10 लाख से अधिक आवास पूरे - उप मुख्यमंत्री श्री विजय 8 साल के इंतजार के बाद शुरू होगा कवर्धा का अंतरराज्यीय हाईटेक बस स्टैंड विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत सरगांव में पौधारोपण एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम का दिया गया संदेश किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, प्रशासन की सतत निगरानी से व्यवस्था मजबूत ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ आयोजित हुई विविध गतिविधियां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -कबीरधाम के 56 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला को 166 करोड़ की सड़क और वृहत पुल पुलिया निर्माण की दी सौगा

Share:

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला को 166 करोड़ की सड़क और वृहत पुल पुलिया निर्माण की दी सौगात

कबीरधाम के 56 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी पक्की सड़कें

166 करोड़ की लागत से बनेंगी 55 बारहमासी सड़कें और 12 वृहत पुल पुलिया

जिले के वनांचल क्षेत्र में 121.76 किलोमीटर के सड़कों का बिछेगा जाल

कवर्धा 17 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में 166 करोड़ की लागत से 55 बारहमासी सड़कों और 12 वृहत पुल पुलिया निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) तथा पीएम जनमन योजना के सड़कों एवं पुल पुलिया के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित रहे। यह अभूतपूर्व अवसर है जब एक साथ वनांचल क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ है। इससे कबीरधाम के 56 गांवों तक पहली बार पक्की सड़क पहुंचेगी। पक्की सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य मूलभूत सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बेहतर होगी।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय वर्चुअल माध्यम से कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज डोम में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े और जिलेवासियों को विकास कार्यों की इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला मजबूत सड़क व्यवस्था होती है। जब गांव बारहमासी सड़कों से जुड़ते हैं, तभी वहां विकास के नए रास्ते खुलते हैं और देश प्रगति की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि गांवों तक सड़क पहुंचने से केवल आवागमन ही आसान नहीं होता, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार जैसी आवश्यक सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी सुनिश्चित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेश को नई पहचान दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के गांवों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की। उनका मानना था कि सड़क के बिना गांवों का विकास संभव नहीं है, क्योंकि भारत गांवों का देश है और देश की आत्मा गांवों में बसती है। इसी दूरदर्शी सोच के साथ गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल की गई। उन्होंने कहा कि आज उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन निर्माण कार्यों से दूरस्थ क्षेत्रों का संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी मूलभूत सेवाओं तक पहुंच आसान होने से ग्रामीण जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्री भगत पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भट्ट, श्री संतोष पटेल, श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मुकेश ठाकुर, श्री लोकचन्द साहू, पंडरिया श्रीमती नन्दनी राजकुमार साहू, उपाध्यक्ष श्री शानू तिवारी, श्री उमंग पांडेय, श्री नरेंद्र मानिकपुरी, श्री बिहारी धुर्वे, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में पूरे प्रदेश में एक साथ नए 774 सड़के बनने जा रही है जिनकी कुल लंबाई 2427 किलोमीटर है। इसमें कवर्धा जिले में 121.76 किलोमीटर के 55 सड़क और 12 वृहत पुल पुलिया शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन सड़कों का आज भूमिपूजन हुआ है, उनका निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की दूरदर्शी योजना बनाई थी, जिसके परिणामस्वरूप आज देश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क पहुंच रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत सुदूर वनांचल क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों तक सड़क पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि विगत दो वर्षों में ही 800 से अधिक ऐसी सड़कें बनाई गई हैं, जिनसे आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया है। बस्तर जैसे अंचलों में सड़क निर्माण के कारण अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक भी पहुंच आसान हुई है। इन सड़कों के बनने से वहां कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है और स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल सेवाओं का विस्तार भी कर रही है। दिव्यांगजन, महिलाओं एवं ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण आज छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक आवास उपलब्ध कराने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य सरकार ग्रामीण और वंचित वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे गांवों में जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और समग्र विकास को नई गति मिल रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि जिले में सड़कों के विस्तार से न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। गांवों तक बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों के माध्यम से सड़कों का निर्माण और उन्नयन कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ है, जिससे शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसे सभी मूलभूत क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की गई हैं तथा 33 प्रतिशत आरक्षण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रभावी कार्य हो रहे हैं। आज 166 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलियों और सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी, शहरों और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी तथा किसानों को भी बेहतर लाभ मिलेगा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि जिन गांवों में पिछले कई दशकों से पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी थी, वहां आज प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 56 गांवों तक सड़क पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे वनांचल क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों का मजबूत होना आवश्यक है, क्योंकि गांवों के विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अब केवल सड़क ही नहीं बल्कि पुल-पुलियों का निर्माण भी गांवों तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 166 करोड़ रुपये की लागत से 55 सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाना जिले के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई सरकार के गठन के बाद जिले में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से जिले के अधिकांश गांव सड़क संपर्क से जुड़ रहे हैं तथा वनांचल क्षेत्रों को भी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। इससे जिले के शत-प्रतिशत गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री  व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से जिले को मेडिकल कॉलेज, भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण, बायपास निर्माण कार्यों की सौगात मिली है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के समूचे विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। बीते दो वर्षों में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम को विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगातें मिली है। जो आने वाले समय में हमारे क्षेत्र, हमारे जिले को एक नई पहचान देंगें आज जिले को 166 करोड़ रुपए के सड़क और पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। जो दूरस्थ अंचलों में आवागमन को सुगम बनाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, जिससे जिले के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

इन सड़कों का हुआ भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यों में बोड़ला विकासखंड के मेनरोड से जैताटोला छांटा, छुहीनाला से आमानारा बी, बोड़ला कोडार रोड से भाटाखार (बैगाटोला), भोरमदेव रोड से थावरझोल, एन.एच. 12 से बीजाझोरी, मुड़घुसरी मेनरोड से कोमों (बीजाढाप), मुड़घुसरी जे से बनजरिहा बैगाटोला, छुही से आमाकोन्हा (राली), धुमाछापर से ओरा’ाोगरा, लागम, तरेेंगांव चरणतीरथ रोड से जुनपानी, लरबक्की रोड से थारपथरा, दलदली मेनरोड से बर’ाट, मेनरोड से माराडबरा (बैगा बस्ती), सहसपुर लोहारा रेंगाखार रोड से तेन्दोेटोला, खुमान से बंदूकुण्डा, नंदनी से नंदनीपारा, बरेन्डा से कोसाटोला, सहसपुर लोहारा विकासखंड के सरई से राली, कुटकीपारा से सिं’ारापारा, सूरजपुरा से कुम्हारी, छोटूपारा से बेलहरी, पैलपार से गोरखपुरखुर्द, पेन्ड्रा से पावले, पंडरिया विकासखंड के देवसरा रोड से पंडरीपथरा, दमगढ़ मेनराड लुधूटोला से चारभाठा, दमगढ़ से महुवापानी, दमगढ से लुधूटोला, सोमनापुर से मोटेसरा, भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा), बांगर रोड से धारटोला, बांगर रोड से अरूंगटोला, अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीखटिया, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, केसमरदा रोड से गाडासरई, महीडबरा से नवापारा, बांदना रोड से कारीधाप, बोहिल रोड से झुमर, भैसाडबरी से भंदराटोला, भेन्ड्रागढ़ से भेन्ड्रागढ़ बैगापारा, डालामहुवा से पीपरकछार, बिरहुलडीह से लिफदी, बोहिल से फिफलीपानी, बिरहुलडीह से करालू, देवानपटपर से चिखलापानी, झकना रोड से धोबें, भेलकी मेनरोड से चुलटोला वाया बदनाटोला, छिन्दीडीह से टिकराटोला के सड़क निर्माण शामिल है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement